Friday, July 17, 2020

खुश कैसे रहें? // How to be happy ; Part - १

           हमारे जीवन को आगे बढ़ाने में खुशहाली एक इंजन की तरह काम करती है। यदि हम अपने जीवन में खुश व संतुष्ट रहते हैं तो हमारी मानसिक परेशानियां भी हमसे दूर रहती हैं और ज्यादा देर तक हमारे समित टिक नहीं पातीं। हमें खुशी कैसे मिले? कैसे हमारी खुशी बढ़े? यह जानने के लिए हमें जीवन के उन सूत्रों को जानना और अपनाना होगा, जो हमारे आस-पास ही मौजूद हैं, लेकिन फिर भी हम उन्हें उनसे अनभिज्ञ हैं।


         हमारा प्राकृतिक वातावरण - हम जिस वातावरण में रहते हैं, प्राकृतिक ने उसमें अपनी भरपूर कला एवं सुंदरता बिखेरी है। लेकिन अपनी परेशानियों के कारण हम इसे देख नहीं पाते, इसे महसूस नहीं कर पाते और रोते-बिलखते रहते हैं। प्राकृतिक की यह  सुंदरता हमें हर पल खुशियों से भरती है, हर छन हमें नई महक - नई सांस उपलब्ध करती है। बस, इसे एक बार निहारने की जरूरत है।


          स्वय की विशेषता जानें - यदि हम हर समय स्वयं के दोषों को नीहारेंगे, स्वयं को दोष देंगे, अपनी कमियां देखेंगे तो उदास ही रहेंगे। खुशी हमें तभी मिलती है, जब हम अपने गुणों को प्रश्रय देते हैं, अपने गुणों में वृद्धि करते हैं और अपनी विशेषताओं का भरपूर उपयोग करते हैं।
    अपने विशेषता को पहचाने और comment करके हमें बताएं।

          उद्देश्यपूर्ण जीवन जिएं - वे व्यक्ति जीवन में अधिक खुश रहते हैं, जिनके जीवन का उद्देश्य स्पष्ट होता है। जिन व्यक्तियों को यह ज्ञात होता है कि वे अपनी उद्देश्य की ओर बढ़ रहे हैं, अपने लक्ष्य, अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं, उनकी प्रसन्नता बढ़ती रहती है। ऐसे व्यक्तियों में घबराहट, चिंता, तनाव, बेचैनी एवं अवसाद जैसी मानसिक परेशानियां बहुत कम पनपती हैं और पनपती भी हैं तो ज्यादा देर तक स्थिर नहीं रह पातीं। लेकिन उन व्यक्तियों को अपने उद्देश्य का पता नहीं होता, वे यों ही जीवन में काम करते रहते हैं, आगे बढ़ते रहते हैं, उनके जीवन में एक अनिश्चितता होती है, असंतुष्ट ही होती है कि पता नहीं वे कहां जा रहे हैं, क्या प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए जीवन में उद्देश्यपूर्ण बनाना खुशियों को हासिल करना है।
    आपके जीवन के उद्देश्य से comment कर हमें भी अवगत कराएं।

           हर पल कुछ नया सीखें - जीवन में सीखने के लिए बहुत कुछ है। जीवन में बहुत कुछ ऐसा है, जिसे हम नहीं जानते, लेकिन वह हमारे लिए जरूरी है, लाभदायक है और उसे जानकर, सीखकर हम अपनी काबिलियत बढ़ा सकते हैं। नया सीखने की यह जो प्रक्रिया है, यह हमें बहुत कुछ सिखाती है, हमारी खुशियों को बढ़ाती है और साथ ही हमारी योग्यता में भी वृद्धि करती है।
   आप अभी क्या नया सीख रहे हैं हमें भी बताएं।

धन्यवाद आपका महत्वपूर्ण समय देकर पढ़ने के लिए आपको यह अंक कैसा लगा comment कर बताएं।
धन्यवाद 

No comments:

Post a Comment

Please give your feedback, comment and subscribe